जयपुर। भारतीय यूट्यूबर अजय नागर जो कि कैरी मिनाटी के नाम से फैमस है। इस समय पर वो भारत के सबसे बडे यूटयूबर हैं। कैरी मिनाटी जिनसे मात्र 10 साल की उम्र में ही YouTube पर अपना अकांउट बनाया और अपना परिचय दिया। अजगनागर अपनी कॉमेडी स्किट और रोस्ट-केंद्रित वीडियो के लिए प्रसिद्ध हैं। CarryMinati आधिकारिक तौर पर देश में सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले YouTuber हैं। रोस्टिंग वीडियोज के अलावा कैरीमिनाटी का लाइव गेमिंग चैनल भी है जहां वे गेम के साथ कॉमेंट्री भी करते हैं।
इतना कमाते हैं अजय नागर
फिल्मी सियाप्पा की एक रिपोर्ट के अनुसार फरीदाबाद के रहने वाले अजय नागर के पास कुल संपत्ति $ 4.3 मिलियन है जो लगभग 32 करोड़ रुपये है। उनकी मासिक आय कथित तौर पर 25 लाख रुपये है। वहीं Caknowledge.com के मुताबिक CarryMinati की सालाना आमदनी 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है। अजय नागर की ये कमाई कईं अच्छी कंपनियो के सीईओ से भी अधिक है।
आपको याद दिला दें कि पिछले साल CarryMinati ने TikToker Amir Siddiqui पर 'YouTube vs TikTok- The End' नाम से एक रोस्ट वीडियो बनाया था जो 70 मिलियन से अधिक बार देखे जाने के साथ, उनका वीडियो YouTube पर सबसे प्रसिद्ध और सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला बिना म्यूजिक वाला वीडियो बन गया। हालांकि, सेवा की शर्तों के उल्लंघन के लिए इसे हटा दिया गया था। इस पर साइबर बुलिंग का आरोप लगाया गया था।