सर्पदंश से युवक की हुई मौत |

 धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली, बून्दी |

क्षेत्र के सालमपूरा में खेत पर चारा काटते समय सर्पदंश से मुकट राठौर पुत्र कैलाशचंद्र राठौर उम्र 43 वर्ष की मौत हो गई। मृतक के भाई दौलत राम ने बताया कि उसका भाई आज सुबह 6 बजे खेत पर गायों के लिए चारा काटने गया था। जहां पर चारा काटते समय उसे साँप ने काट लिया। जिस पर उसे बिजोलिया अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां से शव को लेकर हिंडोली अस्पताल लाए व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुँची पुलिस ने शव का पोस्टमार्डम करवाकर शव परिजनों के सपुर्द कर दिया।