सिंघू बॉर्डर पर यूवक की हत्या, 'निहंगों'ने बायां हाथ और दाहिना पैर काटकर अलग किया

जयपुर। आज शुक्रवार को हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर सिंघू में एक यूवक की लाश लटकी हुई देखकर सनसनी मच गई। यह वहीं स्थान है जहां पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यूवक का दाहिना पैर और बायां हाथ कटा हुआ मिला। इस हत्या की जिम्मेदारी निहंग सिख्खों ने ली है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक यह शव सुबह 5 बजे शव मिला। सोनीपत पुलिस के अधीक्षक जेएस रंधावा के हवाले से कहा, इस हत्या के महत्वपूर्ण सुराग बरामद किए गए हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है। वहीं, आईजीपी संदीप खिरवार ने एएनआई को बताया कि एक फोरेंसिक टीम ने इलाके की जांच कर ली है और एक अज्ञात आदमी के खिलाफ एफआईआर भी दायर कर ली है।
पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है। जिसकी आयु 35 वर्ष है,और मृतक का नाम लखबीर सिंह है। लखबीर एक मजदूर था और वह दलित है। वह एक दत्तक पुत्र है, और उसके परिवार में एक बहन, एक पत्नी और तीन बेटियाँ हैं, जिनमें से सबसे बड़ी सिर्फ 12 साल की है और सबसे छोटी आठ साल की है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री एमएल खट्टर, ने कहा है कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। खट्टर ने चंडीगढ़ में अपने आवास पर एक बैठक की जिसमें गृह मंत्री अनिल विज और हरियाणा पुलिस के डीजीपी शामिल थे। सूत्रों ने कहा है इस हत्या के दो संभावित संदिग्ध बताये जा रहे हैं जिसमें एक बाबा अमनदीप सिंह और एक बाबा नारायण सिंह बताया जा रहा है। इनमें से एक ने मृतक का हाथ काटा और दूसरने पैर काट दिया।