शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
इंटरनेशनल प्रदर्शनी का ऑनलाइन उद्घाटन डॉक्टर उत्तम पाचारने अध्यक्ष ललित कला अकादमी नई दिल्ली संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की स्थापत्य संस्था द्वारा किया गया। जिसमें विश्व के 40 देशों से प्रतिभागियों का चयन किया गया। बूंदी से युक्ति शर्मा पुत्री बार काउंसिल अध्यक्ष चंद्र शेखर शर्मा एडवोकेट का चयन किया गया। कार्यक्रम का पोर्टफोलियो ललित कला अकादमी नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ उत्तम पचारने को दिया गया। सुंदर चित्रों के साथ इस प्रदर्शनी में रंग भरने के लिए सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया गया।