जाकिर हुसैन अंसारी को डॉक्टर की उपाधि की डिग्री से नवाजा

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान

हिण्डोली निवासी रा उ मा वि सहसपुरिया में व्याख्याता पद पर कार्यरत जाकिर हुसैन अंसारी को कैरियर पॉइन्ट युनिवर्सिटी कोटा द्वारा दिनांक 29 नवम्बर 2021को उनके शोध प्रबन्ध कुरआन शरीफ में निहित मूल्यों का अध्य्यन पर डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी पी एच डी की उपाधि प्रदान की गई है ।अन्सारी ने उक्त शोध कार्य स्कूल ऑफ एजुकेशन फेकल्टी के अंर्तगत मार्गदर्शन गाइड प्रोफेसर रीटा शर्मा प्राचार्य,अग्रसेन स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय सी टी ई जामडोली जयपुर के मार्गदर्शन में पूर्ण किया है ।
अन्सारी हिण्डोली कस्बे से पी एच डी करने वाले पहले शिक्षक है इस प्रकार इन्होंने अपनी प्रतिभा से हिण्डोली कस्बे को गौरवान्वित किया है ।
अन्सारी को पूर्व में इंडो नेपाल समरसता मंच नई दिल्ली द्वारा 5 सितम्बर 2018 को शिक्षक श्री व 5 सितम्बर 2019 को शिक्षक रत्न अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है ।अन्सारी को डॉक्टर की उपाधि मिलने से कस्बे व परिवारजनों में खुशी का माहौल है ।